कोल इंडिया के चेयरमैन की व्यवस्था ने कोयला मजदूर महिला की ली जान मामला नर्मदा गेस्ट हाउस का, कोयला मजदूरों ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है
अनूपपुर : कोतमा – कोल इंडिया की सह कंपनी एस ई सी एल जमुना कोतमा क्षेत्र के नर्मदा गेस्ट हाउस में कोल इंडिया चेयरमैन के आव- भगत में लीन अधिकारियों ने कोयला मजदूर महिला कर्मचारी कोदी बाई उम्र 58 वर्ष जरनल मजदूर की लापरवाही के कारण मौत हो गई ,घटना के बारे में कोयला मजदूरों ने बताया कि कोल इंडिया के चेयरमैन पीएन प्रसाद का दौरा कार्यक्रम 23 मार्च का तय हुआ था, जिनकी आव – भगत के लिए नर्मदा गेस्ट हाउस कोतमा कालरी में व्यवस्था की जा रही थी इस दरमियांन 22 मार्च की दोपहर करीब 3:00 बजे कोयला मजदूर महिला कोदी बाई उम्र 58 वर्ष की मौत हो गई आगे कोयला मजदूरों ने कोल इंडिया के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि अधिकारियों के लापरवाही के कारण महिला कोयला मजदूर की मौत हुई है कोदी बाई जनरल मजदूर के कार्य पर कार्यरत है जो की 22 मार्च को पूर्व की भांति अपने ड्यूटी पर तैनात नर्मदा गेस्ट हाउस में प्रातः 8:00 बजे आ गई थी दोपहर 12:00 बजे तबीयत बिगड़ने के कारण वह गिर पड़ी जिसे कोल इंडिया चेयरमैन की व्यवस्था को घात न लगे जिस कारण महिला को वही एक कमरे में लिटाकर जमुना कोतमा क्षेत्र के सब अधिकारी अपने मौज मस्ती में लग गए करीब 3:00 बजे महिला कोयला मजदूर अचेत अवस्था में देखीं गई,तब जाकर रीजनल हॉस्पिटल डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
कोयला मजदूरों ने जमुना कोतमा क्षेत्र के अधिकारियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करने की अपील की है कहा गया है कि अगर कोदी बाई को दोपहर 12:00 बजे ही जब तबीयत बिगड़ी थी तो रिजनल हॉस्पिटल कोतमा कालरी में इलाज के लिए ले जाया गया होता तो शायद उसकी मौत ना होती इलाज के अभाव में कोदी बाई की मौत हो गई जिससे उसका पूरा परिवार विलाप कर रो रहा है सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, कोयला महिला मजदूर की मौत से पूरा क्षेत्र सदमे में है कि अधिकारी चेयरमैन की व्यवस्था पर व्यस्त होकर कोयला मजदूर की सुरक्षा पर कतई ध्यान नहीं दिया जिससे महिला की मौत हुई है।











