जामा मस्जिद में तरावीह मुकम्मल

जामा मस्जिद में तरावीह मुकम्मल

जिला ब्यूरो मुकेश अग्रवाल

अनूपपुर / माह-ए-रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज-ए-तरावीह के मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया। 27 मार्च गुरुवार की रात जिला मुख्यालय स्थित जमा मस्जिद में तरावीह मुकम्मल हुई।

हाफिज सलमान ने 27 दिन तक बेह तरीन आवाज़ मे तरावीह मुकम्मल कराई तो मुक्तदियों ने फूल माला पहनाकर उनका इस्तकबाल किया। बारगाहे इलाही में दोनों हाथों को फैलाकर सभी लोगों ने मुल्क की तरक्की और अमन-चैन कायम रखने के लिए दुआएं मांगी।

हाफिज सलमान ने कहा कि मुकद्दस माह-ए-रमजान रहमतों, बरकतों व फजीलतों वाला महीना है। इस मुकद्दस महीने में अल्लाह अपने बंदों के एक-एक नेकी का सबाब 70 गुना देता है। हर नवाफिल का सवाब सुन्नतों बराबर और हर सुन्नत का सवाब फर्ज के बराबर कर दिया जाता है। इसी तरह सभी फर्ज का सवाब 70 गुना कर दिया जाता है। माह-ए-रमजान में अल्लाह की रहमत खुलकर बंदों के ऊपर बरसती है। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि जितनी हो सके उतनी नेकी इस मुकद्दस महीने में इबादत से हासिल कर लें।

तराबी मुकम्मल होने पर हाफिज सलमान को सदर लियाक़त अली, नायब सदर अब्दुल हक़, ने नजराना दिया वही मुअजिन मो मंसूर भाई को सीकेट्री हाजी मो इक़बाल व सजाची रज्जाक राठौर ने नजराना दिया वही तकियादारों को अनीश भाई दवारा दिया गया नौजवान कमेटी ने भी हाफ़िज़ सलमान का जोरदार इस्तेकबाल किया उक्त प्रोग्राम का संचालक एडवोकेट मो साबिर भाई ने उर्दू के बेहतरीन लब्जो से किया |

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Ai / Market My Stique Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे