पशु तस्करी करते हुए पुलिस ने दो दर्जन पड़वा जप्त आरोपी को किया गिरफ्तार
अनूपपुर कोतमा – सुद्रेंश सिंह थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पडवा (भैसा) को कुछ व्यक्तियों व्दारा परिवहन करने की नियत से मवेशियों को ग्राम चंगेरी के नर्सरी में रेल्वे लाईन के पास बांध कर रखे हुये है मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु बताएं स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड किया तो पड़वा (भैसा) बिना पानी चारा के क्रूरता से बंधे हुये मिले वहां पर उपस्थित व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम लक्ष्मण साहू उर्फ लल्लू पिता रामस्वरूप साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बसखला थाना कतोमा का होना बताया, मवेशियों की तस्करी करना बताया जो मवेशियों को बिना चारा पानी व्यवस्था के बांध कर रखा गया, उपरोक्त के कब्जे से मवेशी पड़वा 24 नग, एक पड़वा की कीमत पचास हजार रूपये ,24 नग पड़वा कीमती 1200000 रूपये जप्त कर उक्त आरोपी व्दारा प्रथम दृष्टया मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बिना चारा पानी के बांधे रखा पाया गया जो आरोपी के विरुद्ध अपराध 130/25 धारा 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम 6,6क.6 (ख) (1),9,10 म. प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम कर विवेचना में लिया गया।











