कोल प्रबंधन की वादा खिलाफी के विरुद्ध कोयला मजदूर महाप्रबंधक कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन पर बैठे 

कोल प्रबंधन की वादा खिलाफी के विरुद्ध कोयला मजदूर महाप्रबंधक कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन पर बैठे 

अनूपपुर कोतमा – कोल इंडिया की सह कंपनी एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष पिछले पांच माह से कोयला मजदूरों के साथ धोखाधड़ी एवं वादा खिलाफी से परेशान होकर कोयला मजदूरों ने एचएमएस के नेतृत्व में क्रमिक अनशन पर बैठे हैं एचएमएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि 02 अप्रैल से कोयला मजदूर सभा (एच एम एस) द्वारा महा प्रबंधक कार्यालय जमुना कोतमा क्षेत्र के सामने क्रमिक अनशन/धरना प्रदर्शन शाम पांच बजे से शुरू कर दिया गया है।

जिसमें आज प्रथम दिन कौशलेंद्र तिवारी बदरा 7/8 एवम् उनके सहकर्मी क्रमिक अनशन में बैठ गए हैं जिनका स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कांत शुक्ला द्वारा फूल माला/चंदन तिलक लगा कर किया गया है,

महा प्रबंधक को अवगत कराया गया कि विगत पांच माह से लगातार कोयला मजदूर साथियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर हड़ताल नोटिस दिया गया था परंतु हर बार की बैठक में महा प्रबंधक (संचालन) एवम् सभी विभागाध्यक्ष/उप क्षेत्रीय प्रबंधक की उपस्थिति में कोयला कर्मचारियों के प्रमोशन, लोडरों के एरियर, माइनिंग सरदारों के चार्ज एलाउंस एवम् अन्य कामगारों के मुद्दों पर विधिवत सहमति बनती थी लेकिन व्यक्त सहमति के बावजूद कामगारों से संबंधित मुद्दों का कोई निराकरण/कोई कार्य नहीं हुआ तो महा प्रबंधक की उपस्थिति में 09 मार्च को पुनः बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र के सभी कार्मिक प्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष/उप क्षेत्रीय प्रबंधक की उपस्थिति में लिखित में मार्च 2025तक सभी कार्यों को/मुद्दों को पूरा करने का वादा किया गया परंतु मार्च माह बीत जाने पर मात्र एक कार्य के अलावा कोई भी कार्य पूरा नहीं किया गया है।

जिस कारण संघ के द्वारा 02 अप्रैल से महा प्रबंधक कार्यालय जमुना कोतमा क्षेत्र के सामने क्रमिक अनशन/धरना प्रदर्शन सभी कार्यों के पूरा होने तक लगातार जारी रहेगा।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool