क्या विधायक को नहीं है जानकारी चालानी कार्रवाई एसपी के निर्देश पर होती है, फिर ट्रैफिक प्रभारी पर सवाल क्यों

क्या विधायक को नहीं है जानकारी चालानी कार्रवाई एसपी के निर्देश पर होती है, फिर ट्रैफिक प्रभारी पर सवाल क्यों

अनूपपुर। जिले में ट्रैफिक प्रभारी ज्योति दुबे को हटाने की मांग को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें यह आग्रह किया गया है कि यातायात प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि जिले में ट्रैफिक विभाग द्वारा जबरन वसूली की जा रही है, और ड्रिंक एंड ड्राइव व चालानी कार्रवाई से आम जनता परेशान है।

यह पत्र भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर की शिकायत के आधार पर तैयार किया गया, जिसमें कहा गया कि चालकों से अनावश्यक दंड वसूला जा रहा है। लेकिन इस पत्र के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं, विशेषकर यह कि क्या विधायक को यह जानकारी नहीं है कि ट्रैफिक प्रभारी कोई भी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश के बिना नहीं कर सकती?

 ओवरलोड वाहनों से खतरा बढ़ा

जिले में यातायात व्यवस्था की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अनूपपुर में 40 टन से 45 टन तक की भारी-भरकम ओवरलोड गाड़ियाँ नियमित रूप से गुजरती हैं। ऐसे वाहनों की तेज रफ्तार और वजन न केवल सड़कों को नुकसान पहुँचा रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। यदि समय-समय पर चेकिंग अभियान न चलाया जाए, तो ये ओवरलोड वाहन बड़ी दुर्घटनाओं को जन्म दे सकते

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे