रेलवे की गाड़ी से निजी हार्डवेयर दुकान में सप्लाई, फर्जी बिल से उठे सवाल

रेलवे की गाड़ी से निजी हार्डवेयर दुकान में सप्लाई, फर्जी बिल से उठे सवाल

जैतहरी रोड स्थित एस.एस.आर. ट्रेडर्स में 200 लीटर के 22 गैलन उतारे गए, विभाग ने शुरू की जांच

अनूपपुर। जैतहरी रोड पर रेलवे संसाधनों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे कार्य हेतु निर्धारित वाहन आईसर अटैक-6 (क्रमांक CG10 BP 3016) को SSR ट्रेडर्स हार्डवेयर की दुकान पर 200 लीटर के 22 खाली गैलन उतारते देखा गया। इन गैलनों की अनुमानित कीमत ₹21,400 बताई गई है।

मौके पर प्रस्तुत एक कच्चे बिल में गैलनों की संख्या और मूल्य का उल्लेख किया गया, जिसे अब वैध बिल के रूप में पेश करने का प्रयास किया जा रहा है। जब मीडिया द्वारा दुकानदार से पक्का बिल मांगा गया, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। केवल शिवकुमार गुप्ता, बुढार के नाम से बना एक अस्थायी पर्चा दिखाया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर अनुपम तिवारी ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना रेलवे संसाधनों के निजी उपयोग और संभावित भ्रष्टाचार की ओर संकेत करती है। अब निगाहें रेलवे प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या सख्त कार्रवाई करता है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे