स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

 

मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक में 12 मई को होगा भंडारा प्रसाद वितरण

 

संवाददाता / अपनी खबर 24 * 7 न्यूज़

 

अमरकंटक। मां नर्मदा जी की पावन उद्गम स्थली अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में परम पूज्य सतगुरुदेव श्रीमत परिब्राजकाचार्य ब्रह्मनिष्ठ परमहंस स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ है। यह आयोजन 05 से 12 मई 2025 तक दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हो रहा है।

 

कथा व्यास आचार्य श्री अतुलकृष्ण द्विवेदी जी (मैनपुरी, उ.प्र.) के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य रसपान कराया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती कल्पना दुबे (पत्नी श्री राजीव दुबे, मोहम्मदाबाद, उत्तर प्रदेश) हैं, जो संतों के सान्निध्य और मां नर्मदा जी की गोद में यह साप्ताहिक ज्ञानयज्ञ करा रही हैं।

 

इस पावन कथा में स्वयं महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी कथा मध्य में बैठकर श्रवण कर रहे हैं। साथ ही अमरकंटक संत मंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दास जी (शांति कुटी आश्रम) सहित अनेक संत, श्रद्धालु और भक्तगण प्रतिदिन कथा में उपस्थित होकर अमृतमयी वाणी का श्रवण कर रहे हैं।

 

भंडारा प्रसाद वितरण – 12 मई को

पंडित योगेश दुबे ने बताया कि सोमवार, 12 मई 2025 को दोपहर 12 बजे से मृत्युंजय आश्रम में सदगुरुदेव भगवान के पावन स्मृति दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सभी भक्तों से समय पर पधारकर प्रसाद ग्रहण करने का विनम्र आग्रह किया गया है।

 

यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अध्यात्म और सत्संग की अमूल्य धरोहर है, जिसमें भाग लेना हर भक्त के लिए सौभाग्य की बात होगी।

 

(यह समाचार ‘अपनी खबर 24×7’ न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित हेतु प्रस्तुत है)

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai