नगर परिषद जैतहरी में बॉक्स क्रिकेट का होगा भव्य लोकार्पण पूर्व मंत्री बिशाहू लाल सिंह होंगे मुख्य अतिथि, खेल को मिलेगा नया आयाम
अपनी खबर 24×7 न्यूज से जिला ब्यूरो मुकेश अग्रवाल
अनूपपुर। नगर परिषद जैतहरी द्वारा निर्मित बॉक्स क्रिकेट मैदान का लोकार्पण दिनांक 13 मई 2025, मंगलवार को सायं 6 बजे गौरव पथ में किया जाएगा। यह आयोजन नगर में युवाओं को खेल गतिविधियों की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं अनूपपुर के वरिष्ठ नेता माननीय श्री बिशाहू लाल सिंह जी उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि होंगे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम जी एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण श्री अनिल कुमार गुप्ता जी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष श्री उमंग अनिल गुप्ता जी करेंगे, जिनकी पहल और नेतृत्व में बॉक्स क्रिकेट का निर्माण कार्य संभव हो सका।
इस विशेष आयोजन में नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राठौर एवं पार्षद श्री भूपेंद्र सिंह सहित सभी पार्षदगण की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
नगर परिषद ने समस्त नगरवासियों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।











