प्रभारी सीएमएचओ की पद से हटाए जाने के बाद एक बार फिर डॉ. सुरेशचंद्र राय को फिर सौंपी गई ज़िम्मेदारी, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बनाए गए
विभागीय संतुलन पर उठे सवाल
अनूपपुर।
स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर पदस्थापन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में प्रभारी सीएमएचओ पद से हटाए गए डॉ. सुरेशचंद्र राय को अब जिला चिकित्सालय अनूपपुर में सिविल सर्जन की ज़िम्मेदारी सौंप दी गई है। गुप्त सूत्रों की मानें तो यह निर्णय कलेक्टर हर्षल पंचोली की अनुशंसा पर लिया गया है, जिनके करीबी माने जाने वाले डॉ. राय लगातार प्रमुख पदों पर बनाए जाते रहे हैं।
इस निर्णय के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या स्वास्थ्य विभाग में नेतृत्व की अन्य विकल्पों की कमी है? क्या डॉ. राय के अलावा जिले में कोई अन्य योग्य और सक्षम अधिकारी नहीं है, जिन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सके?
हालांकि विभागीय सूत्र इस नियुक्ति को प्रशासनिक निर्णय बताते हैं, लेकिन लगातार एक ही चिकित्सक को बार-बार महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ किए जाने से विभागीय संतुलन और निष्पक्षता पर चर्चाएं जोरू सोरों से शुरू हो गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है
कि सभी नियुक्तियां नियमों और आवश्यकताओं के अनुसार की जाती हैं, लेकिन इस बदलाव ने जिले के चिकित्सा महकमे में नई हलचल पैदा कर दी है।











