एमसीबी जिले व अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, कर्मचारियों की समस्याओं और भ्रष्टाचार को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना हुआ संपन्न
जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर अंतर्गत शासकीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ सहित अन्य अस्पतालों में लगातार चिकित्सकों की लापरवाही कमीशन का का खेल ,ड्यूटी समय पर ना आने शाम की ओपीडी में नदारद रहने के कारण आम जनता का सरकारी अस्पतालों से भरोसा उठता जा रहा है इलाज न मिलने से मरीज एवं उनके परिजनों द्वारा अस्पताल में कर्मचारियों से गाली गलौज मारपीट झगड़ा किया जाता है। चिकित्सकों की लापरवाही से गुस्से का सामना कर्मचारियों को करना पड़ता है स्वास्थ्य मंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र में इस घटनाक्रम से अस्पताल ,विभाग,एवं स्वयं माननीय मंत्री जी की छवि भी धूमिल हो रही है परंतु विभागीय उच्च अधिकारियों एवं चिकित्सको को इससे कोई लेना-देना नहीं है वह अपने निजी प्रैक्टिस में ही व्यस्त रहते हैं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अपनी मांगों से ज्यादा अस्पताल व्यवस्था में सुधार की मांग करता है इसी क्रम में कर्मचारियों की अवकाश स्वीकृत की समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है जहां चिकित्सक तीन से चार महीने अवकाश पर चले जाते हैं वहीं कर्मचारियों को अवकाश के लिए दर-दर भटकना पड़ता है और अवकाश स्वीकृत न कर उनका वेतन रोक दिया जाता है अस्पताल में मुख्यतः महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति पिछले कई वर्षों से लंबित है शासकीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ का सेटअप 30 बिस्तर का है परंतु 60 से 70 बिस्तर संचालित हैं इस स्थिति में स्टाफ की कमी होने के बावजूद कर्मचारी अपनी दोगुनी क्षमता से कम कर रहे हैं वहीं चिकित्सक लगातार अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हैं कर्मचारियों का समयमान, पदोन्नति ,परिवीक्षा अवधि एरियर्स का भुगतान आदि समस्याएं भी वर्षों से लंबित है, इन सभी समस्याओं के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खण्ड चिकित्सा अधिकारी से पत्राचार बैठक निवेदन कर अवगत कराया गया परंतु समस्याएं आज भी जस की तस है कार्यालय में अधिकारी पर बाबू गिरी हावी है अधिकारी के निर्देश देने के उपरांत भी कार्यालयीन क्लर्क द्वारा उनके निर्देशों का पालन नहीं किया जाता इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं कलेक्टर महोदय को 26 बिंदुओं पर एक सप्ताह पूर्व पत्राचार किया गया था परंतु एक दो मांगों के अतिरिक्त अन्य सभी बिंदु आज दिनांक तक लंबित है माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के निर्णय उपरांत भी जीवनदीप समिति कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर भुगतान नहीं मिल रहा है पूरे जिले में निछय निरामया कार्यक्रम अंतर्गत प्रोत्साहन राशि कर्मचारियों को नहीं दी गई है सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को कार्य आधारित वेतन विगत 7 माह से नहीं मिला है हेल्थ वेलनेस सेंटर टीम इंसेंटिव विगत एक वर्षों से प्राप्त है कई संस्थानों में सफाई कर्मचारी के वेतन भुगतान में प्रभारी द्वारा उनके वेतन की राशि गबन की गई है इसके दस्तावेज उच्च अधिकारियों को दिए गए हैं परंतु कार्यवाही लंबित है आयुष्मान प्रोत्साहन राशि कोविड टीकाकरण प्रोत्साहन राशि का भुगतान कुछ चहेते कर्मचारियों को बिना ड्यूटी कर भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी जांच की मांग विगत तीन वर्षों से की जा रही है इसके दस्तावेज भी उच्च अधिकारियों को दिए जा चुके हैं जनकपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी दिसंबर 2022 से जून 2023 तक लगातार अनुपस्थित पाए गए परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ,संविदा कुछ कर्मचारियों को शासकीय अवकाश दिए गए परंतु उनसे मकान भत्ता वसूली नहीं की जाती शासकीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में ब्लड स्टोरेज यूनिट का निर्माण कार्य 02 वर्षी से लंबित है मरीजों को केंद्रीय चिकित्सालय व निजी ब्लड बैंक से ब्लड लाना पड़ता है कर्मचारियों की जीपीएफ पासबुक का संधारण एवं सेवा पुस्तिका सत्यापन कार्य वर्षों से लंबित है कई कर्मचारी लगातार अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहकर पूरा वेतन प्राप्त कर रहे हैं जिले में स्वास्थ्य मंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र व जिला मुख्यालय में आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलना कर्मचारियों की इतनी समस्याओं का निराकरण न होना व भ्रष्टाचार पर कोई कार्यवाही ना होना बहुत ही संवेदनशील मुद्दे हैं जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा आज दिनांक 28 मई दिन बुधवार को मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित किए बिना अपनी ड्यूटी उपरांत 1 से 5 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सारे मुद्दों पर निराकरण हेतु उच्च अधिकारियो से मांग की गई है आज के इस सांकेतिक धरना में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष आर डी दीवान जिला अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रवीण सिंह, आयुष प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह अहिरवार सहित सुबीना डेविड अल्पना पटेल अहमद गीता पतवार नीरजा जेम्स बृज बिहारी शैलेंद्र मिश्रा काशी प्रसाद सोमेंद्र मंडल खुर्शीद अहमद प्रतिभा सालोमन जय कृष्णा जायसवाल सरोज गुप्ता अंकिता सिंह श्रीनिवास मिश्र प्रमेंद्र सिंह, सावित्री जायसवाल पुष्पा पटेल प्रियंका साहू हेमचंद्र केवट मनमोहन कुर्रे सोभनाथ मिश्रा किशोरी मिश्रा चंद्रिका प्रसाद मोहम्मद इरफान शाह राहुल शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे











