मध्य प्रदेश के सोने नदी से रेत चोरी कर छत्तीसगढ़ ले जाते हुए ट्रेक्टर को मध्य प्रदेश पुलिस ने किया जप्त

मध्य प्रदेश के सोने नदी से रेत चोरी कर छत्तीसगढ़ ले जाते हुए ट्रेक्टर को मध्य प्रदेश पुलिस ने किया जप्त

अनुपपुर : पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर आज दिनांक 08/06/2025 को लखन घाट सोन नदी से लोड़कर बगडुमरा तिराहा तरफ रास्ते में घेराबंदी कर लाल रंग का महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर CG- 10 AV-9170 व ट्राली न .CG-10 BD -6769को रोक कर चेक किया गया जो ट्रेक्टर ट्राली में जिसमें 3 घन मीटर रेत अवैध खनिज बिना रायल्टी/टीपी के लोड कर परिवहन करते पाया गया जिससे ट्रेक्टर चालक रोशन केवट पिता बिहारी केवट उम्र 18 साल निवासी चंगेरी थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.) व वाहन स्वामी छत्रपती केवट पिता गेंदलाल केवट उम्र 21 साल निवासी चंगेरी थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.) के कब्जे से उक्ट ट्रेक्टर ट्राली मय लोड 3 घन मीटर रेत (खनिज) जप्त कर थाना लाकर सुरक्षार्थ खडा किया गया व धारा 4/24 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही हेतु खनिज अधिकारी अनूपपुर को सुपुर्द किया गया बाद धारा 303(2),317(5) बीएनएस के तहत पृथक से कायम कर विवेचना किया जावें ।
जप्त शुदा मशरूका – लाल रंग का महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर CG- 10 AV-9170 व मय ट्राली न .CG-10 BD -6769में लोड 3 घन मीटर रेत कुल कीमती 505000 /-रुपये
नाम आरोपीगण– 1. चालक रोशन केवट पिता बिहारी केवट उम्र 18 साल निवासी चंगेरी थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.)
2.वाहन स्वामी-छत्रपती केवट पिता गेंदलाल केवट उम्र 21 साल निवासी चंगेरी थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.)
अहम भूमिका – थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको ,सउनि विनोद द्विवेदी ,प्रआर 208 कृपाल सिंह ,आर 220 मकसूदन सिंह।

 

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool