बड़ा बाजार चिरमिरी में अतिक्रमण के विरोध में व्यापारी संघ का बंद, जनता में आक्रोश
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ जिले बड़ा बाजार चिरमिरी में प्रशासन द्वारा दी गई अंतिम चेतावनी के विरोध में आज पूरा मार्केट बंद रहा बड़ा बाजार व्यापारी संघ के आह्वान पर सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया प्रशासन ने हाल ही में बड़ा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर अंतिम चेतावनी जारी की थी, जिससे व्यापारियों और स्थानीय जनता में रोष व्याप्त है। व्यापारी संघ का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए इस प्रकार की कार्रवाई करना न सिर्फ अन्यायपूर्ण है, बल्कि रोज़गार पर सीधा प्रहार भी है बाजार बंद के चलते क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा और आम जनता को दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस प्रकार की कार्रवाई से पहले सभी पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए था व्यापारियों ने कहा हम अतिक्रमण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन व्यापारियों की आजीविका भी महत्वपूर्ण है। जब तक कोई स्थायी विकल्प नहीं दिया जाता, हम इस प्रकार की कार्रवाई का विरोध करते रहेंगे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।











