गुमटी दुकानदार व हटाए गए व्यापारी पहुंचे नगरपालिका परिषद में
छत्तीसगढ़ ज़िला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के बाद बेरोजगार हुए व्यापारी आज नगर पालिका की परिषद बैठक के दौरान सभी बड़ी संख्या में पहुँचे सभी व्यापारी की मांग है कि हमारी दुकान तोड़ने के बाद हम सभी बेरोजगार हो चुके है कई ऐसे भी व्यापारी है जो रोज अपनी जीविका के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर है सभी व्यापारियों ने अपनी मांग रखी है कि हमे कोई जगह दी जाए जहा हम अपना व्यापार कर सके वही कई गुमटी ठेले वालो को भी नोटिस दी गयी है हटाने के लिए नोटिस के बाद सभी छोटे दुकानदार भी भड़क गए और नगर पालिका में विरोध जताया मनेन्द्रगढ़ के विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि से मिलने पहुचे थे आपको बता दे कि बीते कुछ दिनों से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है वर्षों से दुकान संचालन कर रहे छोटे-छोटे व्यापारी की दुकान हटा दी गयी है वही अन्य छोटे दुकानदारो में अब डर सता रहा है की हमारी दुकान हटा न दी जाए जिसके कारण सभी लोग इकट्ठा होकर नगर पालिका की परिषद बैठक में आये है एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ शहर में कुछ दिन पहले प्रशासन ने 23 दुकानों को जमींदोज कर दिया था जिसमे लगभग 200 लोग प्रभावित हुए थे जिसको लेकर सभी व्यापारी नगरपालिका परिषद पहुंचे और नपाध्यक्ष, सीएमओ, उपाध्यक्ष को आवेदन दिए हैं और मांग की है कि जो हमारी दुकान तोड़ी गई है उसकी जगह कहीं और स्थाई दुकान दिया जाए जिससे हम अपना व्यापार कर सके।











