कुएं में गिरी गाय को 4 घंटे के अभियान के बाद सुरक्षित निकाला गया, एसडीआरएफ, नगर पालिका एवं शिव मारुति युवा संगठन गौ रक्षक समिति की संयुक्त कार्रवाई से संभव हुआ रेस्क्यू
कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश पर पहुंची नगर पालिक की टीम
अनूपपुर। मुख्यालय अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9, बाबा कॉलोनी में रविवार देर शाम एक गाय अचानक लगभग 30 फीट गहरे कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले के कलेक्टर हर्षण पंचोली ने तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करते हुए प्रशासन, नगर पालिका की टीम को भेजा वही एसडीआरएफ एवं शिव मारुति युवा संगठन गौ रक्षक समिति की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंची। कलेक्टर के संवेदनशील और त्वरित निर्णय के चलते 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू में नगर पालिका अनूपपुर, एसडीआरएफ, एवं शिव मारुति युवा संगठन गौ रक्षक समिति के सदस्यों ने समन्वयपूर्वक कार्य करते हुए रस्सियों, क्रेन एवं अन्य संसाधनों की मदद से गहरी खाई में फंसी गाय को धीरे-धीरे बाहर निकाला।
गाय को बाहर निकालते ही शिव मारुति युवा संगठन की टीम ने प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और उसकी देखरेख सुनिश्चित की।
स्थानीय जनों ने कलेक्टर हर्षल पंचोली की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर प्रशासनिक निर्देश न मिलते तो रेस्क्यू में बड़ी परेशानी आ सकती थी।
यह घटना प्रशासन, संगठन और समाज के समन्वय की उत्कृष्ट मिसाल बनी, जिसने एक बेसहारा जानवर की जान बचाई।











