मनेन्द्रगढ़ वार्ड 17 का भवन बना विवाद का कारण, सामुदायिक उपयोग के बजाय रोजगार कार्यालय को सौंपा गया

मनेन्द्रगढ़ वार्ड 17 का भवन बना विवाद का कारण, सामुदायिक उपयोग के बजाय रोजगार कार्यालय को सौंपा गया

छत्तीसगढ़ मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 17 में वार्डवासियों के सामाजिक कार्यक्रमों शादी, गमी, सभाएं आदि—के लिए बनवाए गए सामुदायिक भवन को अस्थायी रूप से रोजगार कार्यालय को सौंप दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी है। वार्ड में इस भवन के अलावा कोई दूसरा सार्वजनिक स्थल न होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है वार्ड 17 पार्षद शांता जायसवाल ने कहा मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई मेरे वार्ड के लोग सामाजिक कार्यक्रमों के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं मैं नगर पालिका प्रशासन से मांग करती हूं कि इस भवन को तत्काल खाली कराया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने भी इस निर्णय पर आपत्ति जताई और कहा यह भवन मेरे कार्यकाल में खासतौर पर वार्डवासियों के सामाजिक उपयोग के लिए बनवाया गया था। इसे रोजगार कार्यालय को दे दिया गया है, यह मेरे लिए अत्यंत दुख की बात है। भवन का उद्देश्य ही वार्डवासियों की सुविधा था, जो अब बाधित हो रहा है इस मामले पर वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ ने अपनी सफाई में कहा हमारे मंत्री जी के आदेशानुसार यह भवन अस्थायी रूप से रोजगार कार्यालय के लिए दिया गया है, क्योंकि पुराने कार्यालय की दूरी ज्यादा थी। जैसे ही नया कार्यालय बनकर तैयार होगा, रोजगार कार्यालय को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा फिलहाल, वार्डवासियों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भवन के अभाव में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वे जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे