एमसीबी शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन की हेरा फेरी से लोग परेशान

एमसीबी शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन की हेरा फेरी से लोग परेशान

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ जिले भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत च्यूल में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है ग्रामवासियों का आरोप है कि हर महीने हमें सही टाइम पर राशन नहीं मिल पा रहा है राशन से जुड़ी सामग्री जैसे चना नमक शक्कर हर महीनों का वितरण नहीं किया जाता, जिससे सैकड़ों हितग्राही योजना से वंचित रहे जाते शिकायत में, ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया है कि सरपंच पंच ने भी इस मामले में उनका समर्थन किया है और वे सभी मिलकर इस समस्या का समाधान चाहते हैं उनका कहना है कि राशन की हेराफेरी से न केवल उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि यह उनके जीवन यापन को भी प्रभावित कर रहा है भरतपुर च्यूल में ग्रामीणों और सरपंच ने राशन की हेराफेरी के संबंध में भरतपुर अनुविभागीय अधिकारी को लिखित शिकायत दी है शिकायत में, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राशन डीलर द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किए जाने वाले राशन में धांधली की जा रही है,। ग्रामीणों का कहना है कि महिला स्वय सहायता समूह के द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा है लेकिन हर महीना 50 कुंटल से ज्यादा चावल घाट जा रही है।जिससे उन्हें उचित मात्रा और सही टाइम में राशन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने शिकायत में आगे कहा है कि वे चाहते हैं कि संबंधित विभाग एवं अनविभागीय अधिकारी इस मामले की जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। और शासकीय उचित मूल्य दुकान से समूह को हटाकर सरपंच को दिया जाए जिसे समुचित ढंग से चलाया जा सके और शिकायत के आधार पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किया जाए

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool