ब्लैक फिल्म लगाने पर कार्रवाई, यातायात पुलिस ने हटाई काली फिल्
अनूपपुर | जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत अनूपपुर यातायात पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन पर अनाधिकृत रूप से लगाई गई काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) को हटाया गया और वाहन चालक पर चालानी कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त वाहन में 70% से कम पारदर्शिता वाली ब्लैक फिल्म लगाई गई थी, जो उच्चतम न्यायालय के आदेश एवं मोटरयान अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई और संबंधित वाहन चालक से चालान शुल्क वसूला।
यातायात प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी वाहन में गैरकानूनी रूप से काली फिल्म लगाना दंडनीय अपराध है। आम जनता से अपील की गई है कि वे वाहन में मान्य पारदर्शिता के अनुरूप ही शीशों का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सहयोग करें।











