फर्जी सप्लाई के आरोपों पर आरना ट्रेडर्स का खंडन, प्रोपराइटर अभिलाष पटेल ने बताया बेबुनियाद
शहडोल : मझौली। स्थानीय व्यवसाय आरना ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अभिलाष पटेल ने कुछ न्यूज़ चैनलों द्वारा लगाए जा रहे फर्जी सप्लाई के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मेरी फर्म पूरी तरह वैध रूप से पंजीकृत है। मेरे पास वैध जीएसटी नंबर (GSTIN: 23CIDPP3276L1ZZ) है और मैं हर तिमाही नियमित रूप से जीएसटी रिटर्न दाखिल करता हूं। मैं किसी भी ग्राम पंचायत में जो भी सामग्री सप्लाई करता हूं, उसका विधिवत बिल जारी करता हूं।
पटेल का कहना है कि कुछ न्यूज़ चैनल बिना पुष्टि और तथ्यों की जांच के उनके विरुद्ध झूठी खबरें चला रहे हैं जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। बिना प्रमाण के मेरे ऊपर फर्जी सप्लाई का आरोप लगाना सरासर गलत है। इससे न केवल मेरे व्यवसाय को नुकसान हो रहा है बल्कि मेरी सामाजिक छवि भी खराब की जा रही है। प्रशासन और शासन को इस मामले में ध्यान देना चाहिए। आरना ट्रेडर्स द्वारा सीमेंट, सरिया, गिट्टी, रेत आदि निर्माण सामग्री की सप्लाई की जाती है और सभी लेनदेन विधिवत बिल और कर प्रणाली के अंतर्गत होते हैं। पटेल ने मीडिया से अपील की है कि कोई भी खबर चलाने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति को बेवजह बदनाम न किया जा सके।











