राजस्व विभाग और एसईसीएल के द्वारा बारिश के मौसम में तीन एसईसीएल क्वाटर को उस वक्त खाली कराया गया जब शहर में सुबह से तेज बारिश हो रही थी

राजस्व विभाग और एसईसीएल के द्वारा बारिश के मौसम में तीन एसईसीएल क्वाटर को उस वक्त खाली कराया गया जब शहर में सुबह से तेज बारिश हो रही थी

रिपोर्टर नीतू सिंह

छत्तीसगढ़ हसदेव क्षेत्र एसईसीएल में जहां एक ओर शहर में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है जनजीवन अस्त-व्यस्त है वही दूसरी ओर प्रशासन लोगों को घरों से बेघर करने का काम कर रहा है एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत लेदरी में राजस्व विभाग और एसईसीएल के द्वारा बारिश के मौसम में तीन एसईसीएल क्वाटर को उस वक्त खाली कराया गया जब शहर में सुबह से तेज बारिश हो रही थी और उनके समानो को घर से निकाल कर बाहर बारिश में रख दिया गया। जिससे पीड़ित परिवार का घर का सारा सामान बारिश में खराब हो रहा आपको बता दे कि समारू राम एसईसीएल कर्मचारी थे और 2018 में सेवा मुक्त हो गए थे और कई वर्षों से लेदरी एसईसीएल क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे उनका आरोप है कि एसईसीएल ने उनका सात लाख रुपए नहीं दिया है और प्रशासन ने उनको बिना नोटिस दिए हैं उनके घरों में घुसकर उनके सामान बाहर बारिश में फेंक दिये जिससे उनका सामान खराब हो गया उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं जो केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करते हैं उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कम से कम उन्हें 6 महीने का समय दें जिससे उनके बच्चों की परीक्षा हो जाए और वे अपने रहने की व्यवस्था है कर सके

पूर्व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने फेसबुक पर इस घटना को लेकर पोस्ट किया

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Ai / Market My Stique Ai