थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त : 55 लीटर कीमत लगभग 50000 रुपए सहित तस्कर आरोपी हुआ गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त : 55 लीटर कीमत लगभग 50000 रुपए सहित तस्कर आरोपी हुआ गिरफ्तार

 

अनुपपुर | पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा ग्राम बर्री में रेड कार्यवाही कर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी एवं विक्रय में लिप्त आरोपी राम रतन राठौर को रंगे हाथों पकड़ा जाकर बड़ी कार्यवाही की गई है।

शुक्रवार की रात्रि मुखबिर की सूचना पर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल कलीम एवं प्रकाश तिवारी के द्वारा ग्राम बर्री में रेड कार्यवाही की जाकर आरोपी रामरतन राठौर पिता सुन्दर लाल राठौर उम्र करीब 37 वर्ष निवासी ग्राम बर्री अनूपपुर को उसके घर के पीछे दो प्लास्टिक की बोरियों में छिपा कर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हांथो पकडा जाकर कार्यवाही की गई। पुलिस व्दारा पकडे गये आरोपी रामरतन के कब्जे से POWER 10000 बियर केन 50 नग, 37 नग 8 पीएम व्हिस्की, 89 नग ब्ल्यू चिप अंग्रेजी शराब , 15 नग देशी मशाला, 40 नग आफीसर च्वाईस, 06 नग बोल्ड बियर, कुल करीब 55 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती करीब 50,000 रूपये जप्त की जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 340/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी रामरतन राठौर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस व्दारा गिरफ्तार अवैध शराब तस्कर रामरतन राठौर निवासी ग्राम बर्री के विरूद्ध पूर्व से अवैध शराब के अनेक मामले दर्ज हैं एवं पूर्व में भी वर्ष 2021 में अपराध क्र. 452/21 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही में आरोपी कई दिनो तक अनूपपुर जेल में निरुद्ध रहा है। टी.आई. कोतवाली अरबिन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ व्दारा अवैध शराब तस्कर के विरूद्ध की गई बडी रेड कार्यवाही की ग्रामवासियो एवं क्षेत्र के नागरिको ने सराहना की है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे