मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस की तीखी प्रेस वार्ता भाजपा सरकार पर बिजली दरों में वृद्धि को लेकर लगाया बोझा बढ़ाने का आरोप

मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस की तीखी प्रेस वार्ता भाजपा सरकार पर बिजली दरों में वृद्धि को लेकर लगाया बोझा बढ़ाने का आरोप

रिपोर्टर नीतू सिंह 

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने आज मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले के मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में चौथी बार बिजली के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता की जेब में बोझा बढा डाली है अशोक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि भाजपा की साय सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू दरों पर 25 पैसे प्रति यूनिट और किसानों के कृषि पंपों पर 50 पैसे प्रति यूनिट की भारी वृद्धि कर दी है उन्होंने कहा कि इससे पहले ही खाद, बीज और बिजली कटौती से त्रस्त किसान अब और बदहाल हो गए हैं इतिहास दोहराते हुए जनता को लूट रही भाजपा : कांग्रेस‌ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के इतिहास में जनता को लूटने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए गए उन्होंने बताया कि 2003 में घरेलू बिजली दर 3.30 रुपये प्रति यूनिट थी, जिसे भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार ने 2018 तक बढ़ाकर 6.40 रुपये कर दिया था कांग्रेस शासनकाल के पांच वर्षों में दरें लगभग स्थिर रहीं और वृद्धि न्यूनतम रही उन्होंने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार ने जहां केवल 0.32% दर वृद्धि की, वहीं भाजपा की वर्तमान सरकार ने डेढ़ साल में ही 13% बढ़ोतरी कर दी “कोयला, पानी, जमीन हमारी — फिर महंगी बिजली क्यों कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश के संसाधन जनता के हैं, तो उन्हें महंगी बिजली क्यों दी जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और अधिकारियों के करोड़ों के बकाया बिल वसूले बिना आम उपभोक्ताओं से बोझ बढ़ाया जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में बिजली चोरी और लाइन लॉस बढ़ रहा है और उसका खामियाजा भी जनता को भुगतना पड़ रहा है केंद्र सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि ग्रीन टैक्स और रेलवे मालभाड़ा बढ़ाकर बिजली उत्पादन महंगा कर दिया गया है‌ थर्मल प्लांटों को महंगे दर पर कोयला खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है स्मार्ट और प्रीपेड मीटर पर भी उठाए सवाल जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने स्मार्ट मीटर और प्रस्तावित प्रीपेड मीटर योजना को लेकर भी आशंका जताई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से अधिक बिल वसूला जा रहा है और प्रीपेड मीटर के जरिए जनता को और लूटने की तैयारी है कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान‌ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा भाजपा सरकार एक ओर बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं कर पा रही, अघोषित कटौती कर रही, और दूसरी ओर दरें लगातार बढ़ाकर जनता को लूट रही है। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी इस अन्यायपूर्ण फैसले के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी‌काग्रेस भाजपा सरकार की इस जनविरोधी नीति का पुरजोर विरोध करती है और जनता के हित में सड़क से विधानसभा तक संघर्ष करेगी।” — अशोक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे