प्रदेश व संभाग जिले में दस सूत्रीय मांगों को लेकर स्वस्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर
रिपोर्टर:- नीतू सिंह
छत्तीसगढ़ प्रदेश व संभाग व एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ के एसडीएम कार्यालय के समीप एन एच एम संघ के कर्मचारियों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और आने वाले 17 जूलाई को रायपुर में विधानसभा का घेराव करेंगे। इन मांगों में सबसे प्रमुख नियमितीकरण की मांग है।कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला अस्पताल, तथा सभी विकासखंडों में कार्यरत एनएचएम अधिकारी एवं कर्मचारी 17 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे











