धमतरी कुरूद ग्राम पंचायतों के कंधो पर गांव के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी-अध्यक्ष अरूण कुमार सार्वा

धमतरी कुरूद ग्राम पंचायतों के कंधो पर गांव के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी-अध्यक्ष अरूण कुमार सार्वा

 

छत्तीसगढ़ धमतरी कुरूद ग्राम पंचायतों के कंधो पर गांव के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी-अध्यक्ष अरूण कुमार सार्वा नवनिर्वाचित सरपंचों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम अरोरा शिक्षण केन्द्र कुरुद में हुआ संपन्न जनपद पंचायत कुरुद द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित सरपंचों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम अरोरा शिक्षण केन्द्र कुरुद में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण कुमार सार्वा, उपाध्यक्ष गौकरण साहू, सभापति अजय ध्रुव, कुरूद जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव उपस्थित थे प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंचों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने कहा कि-आज ग्राम पंचायतों के कंधो पर गांव के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी है। आप सभी सरपंच गांव के प्रतिनिधि हैं। आपकी नीतियां, कार्य शैली और दृष्टिकोण ही गांव के भविष्य को निर्धारित करेगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने कहा कि-ग्राम सभा को सशक्त बनाना ही पंचायत की आत्मा को जीवंत करना है। प्रशिक्षण से न केवल प्रशासनिक समझ बढ़़ती है बल्कि नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। यह प्रशिक्षण आपके कामकाज को सरल और पारदर्शी बनायेगा

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool