छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले रामानुजगंज शहर के वार्ड क्रमांक 13 में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई। मूसलाधार बारिश के चलते हुए इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत

जिले रामानुजगंज शहर के वार्ड क्रमांक 13 में एक जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई मूसलाधार बारिश के चलते हुए इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई

 

छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले रामानुजगंज शहर के वार्ड क्रमांक 13 में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई। मूसलाधार बारिश के चलते हुए इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता ने एक बड़ी जनहानि को टाल दिया जानकारी अनुसार, वार्ड क्रमांक 13 निवासी प्रमोद रवि (40 वर्ष) अपनी पत्नी सुनीता देवी (34 वर्ष) और तीन बच्चियों राधा (10), खुशबू (8), और काजल (9) के साथ घर में सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे पड़ोस में स्थित पिंटू भुइयां के जर्जर मकान की दीवार तेज बारिश के चलते भरभराकर गिरी, जो प्रमोद रवि के मकान की दीवार से जा टकराई। इससे उनके मकान की दीवार भी ढह गई और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद साहस और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मलबे से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, 8 वर्षीय खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई। वह कक्षा चौथी की छात्रा थी। बाकी चारों घायलों का इलाज अस्पताल अधीक्षक डॉ. शरद चंद की देखरेख में चल रहा है नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से मुलाकात की और घायलों को बेहतर इलाज दिलाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool