रामनगर पुलिस मवेशियों को पहनाई रेडियम बेल्ट, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव की दिशा में अनोखा कदम

रामनगर पुलिस मवेशियों को पहनाई रेडियम बेल्ट, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव की दिशा में अनोखा कदम

मध्यप्रदेश अनूपपुर जिले कोतमा शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और उसमें मवेशियों की जान जाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रामनगर पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरू की है। थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में यह कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसमें सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाई जा रही है ताकि वे रात के अंधेरे में भी दूर से नजर आ सकें और वाहन चालकों को समय रहते सतर्क होने का मौका मिल सके थाना क्षेत्र के झिरिया टोला तिराहा और डोला तिराहा NH-43 जैसे व्यस्त मार्गों पर यह कार्य प्राथमिकता के साथ शुरू किया गया है। पुलिस द्वारा सड़क पर घूम रहे मवेशियों को एक-एक करके चिन्हित कर उनकी गर्दन में चमकदार रेडियम बेल्ट बांधी जा रही है। इस रेडियम बेल्ट की सहायता से मवेशी रात में भी दिखाई दे सकेंगे, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सावधानी बरतने का मौका मिलेगा और टक्कर की संभावना काफी हद तक खत्म हो जाएगी इस अभिनव प्रयास से जहां मवेशियों की जान को खतरे से बचाया जा सकेगा, वहीं वाहन दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। यह प्रयास न केवल पशु प्रेम का परिचायक है, बल्कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है स्थानीय नागरिकों ने रामनगर पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की है। लोगों ने इसे एक जनहितैषी कदम बताया है और मांग की है कि इस प्रकार का कार्य अन्य थाना क्षेत्रों में भी लागू किया जाए ताकि सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके यह पहल एक उदाहरण है कि यदि इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता हो, तो छोटी-छोटी कोशिशें भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। रामनगर पुलिस की यह पहल निस्संदेह प्रशंसा की पात्र है

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai