मनेंद्रगढ़ जिले के चिरमिरी नगर पालिक निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी बाबूलाल की मौत ,पेड़ काटने के दौरान पेड़ से गिरने के बाद बैकुंठपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई

मनेंद्रगढ़ जिले के चिरमिरी नगर पालिक निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी बाबूलाल की मौत ,पेड़ काटने के दौरान पेड़ से गिरने के बाद बैकुंठपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई

रिपोर्टर नीतू सिंह

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर पालिक निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी बाबूलाल की मौत ,पेड़ काटने के दौरान पेड़ से गिरने के बाद बैकुंठपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक बाबूलाल वार्ड – नंबर 8 में पेड़ कटाई के दौरान पेड़ से गिरकर बेहोश हुआ था सिर पर गंभीर चोट लगने कर्मचारी को पहले चिरमिरी जिला अस्पताल लगा गया, जहां से इलाज के बाद कोरिया जिले के बैकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई नगर निगम प्लेसमेंट कर्मी बाबू लाल की मौत के बाद, पीएम के बाद मृतक बाबू लाल के मृत शरीर को उनके गृह निवास कोरिया कॉलरी लाया गया, बाबूलाल मृतक की पत्नी ने मीडिया बात करते हुए कहा निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति को धमकी दी जाती थी अगर आप पेड़ में नहीं चढ़ोगे तो आपका निष्ठा बंद कर देंगे वह डर के मारे चले गए और पेड़ काटने के दौरान गिर गए और उनकी मौत हो गई।वहीं मौजूद कांग्रेसियों ने हंगामा किया दोषी अधिकारियों ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की। नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा ,कांग्रेसी पार्षदों सहित अन्य पदाधिकारी ने मृतक के गृह निवास पर पहुंच शोक व्यक्त कर कहा कि बिना सेफ्टी उपकरणों के काम कराने का आरोप लगा उचित मुआवजा और मृतक के परिवार को नौकरी देने की मांग की। कांग्रेसियों ने हंगामा किया दोषी अधिकारियों ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि नगर निगम के जिस अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही से आज एक जान गई है, उनके ऊपर जल्द – कार्रवाई हो नहीं तो उस – लापरवाह अधिकारी के खिलाफ ,एक बड़ा धरना प्रदर्शन होगा, जिसकी जिम्मेदारी निगम की होगी।निगम कमिश्नर राम प्रसाद आंचला ने बताया कि मृतक के परिवार को ठेकेदार के दौरा 1 लाख सहायता राशि दिया गया है स्वास्थ्य मंत्री की ओर से स्वेच्छा अनुदान के रूप में 1 लाख मिलेगा मृतक के परिवार एक व्यक्ति को निगम में नौकरी भी दी जाएगी।उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा ने बताया कि कर्मचारियों को बिना सेफ्टी बेल ,टोपी और सेफ्टी उपकरणों के बगैर काम कराया जा रहा था जो कि कर्मचारी की मौत हो गई।लापरवाह अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही हो , नहीं तो एक बड़ा धरना प्रदर्शन होगा। वहीं मौजूद कांग्रेस पार्षद शहाबुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि दोषी अधिकारियों और ठेकेदार भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या अपराध दर्ज की मांग की। वहीं कांग्रेस पार्षद राहुल भाई पटेल आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार को अधिकारी बचाने में लगे हुए हैं। कांग्रेसी ने 10 लाख मुआवजे की माग की है जो भी दोषी अधिकारी उन पर मामला दर्ज हो चिरमिरी निगम कमिश्नर राम प्रसाद आंचला ने बताया कि मृतक के परिवार को ठेकेदार के दौरा 1 लाख सहायता राशि दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से स्वेच्छा अनुदान के रूप में 1 लाख मिलेंगे। मृतक के परिवार एक व्यक्ति को निगम में नौकरी भी दी जाएगी। निगम कमिश्नर ने बताया कि कर्मचारियों को पर्याप्त उपकरण दिया जाता है। जो भी दोषी अधिकारी हैं जांच के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool