अलास्का पब्लिक स्कूल में पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा बंधन” कार्यक्रम का आयोजन पेड़ों को राखी बांधकर रस्सी पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अलास्का पब्लिक स्कूल में पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा बंधन” कार्यक्रम का आयोजन पेड़ों को राखी बांधकर रस्सी पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

जिला ब्यूरो रिपोर्टर नीतू सिंह

 

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर *अलास्का पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के तत्वावधान में एक अनूठा सुरक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को पेड़ों के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत कराना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के संचालक मोहम्मद फिरोज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, कि सुरक्षा बंधन पेड़ों और पर्यावरण के प्रति हमारे प्यार को दर्शाता है। जिस प्रकार पेड़ हमें छाया, फल, स्वच्छ हवा और जीवन देते हैं, उनकी रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है आज हम पेड़ों को राखी बाँधकर यह प्रण लें कि हम उनके संरक्षण में सदैव तत्पर रहेंगे इसके पश्चात, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक जोशपूर्ण रैली निकाली, जो विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर झगराखंड रोड से होते हुई मुखर्जी गार्डन तक पहुँची छात्रों ने हाथों में रंगीन बैनर और पोस्टर लिए हम सब ने यह ठाना है सुरक्षा बंधन मानना है पेड़ हमारी शान है, पेड़ हमारी जान है।” “पेड़ों को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट जैसे प्रेरक नारों से गलियों को गूंजायमान कर दिया मुखर्जी गार्डन पहुँचा कर बच्चों ने पेड़ों की शाखाओं पर पवित्र राखी बाँधकर उन्हें अपना “भाई” मानते हुए उनकी सुरक्षा का वचन दिया विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी उन्होंने बताया कि पेड़ों के बिना मानव जीवन असंभव है और उन्हें काटने के बजाय अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए इस दौरान पार्क में मौजूद कुछ पालकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल रक्षाबंधन के त्योहार को एक नए अर्थ से जोड़ता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने की एक सार्थक पहल भी है। अलास्का पब्लिक स्कूल का यह प्रयास सराहनीय है और समाज के लिए एक मिसाल कायम करता है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के संचालक मो. फिरोज और उनकी सहायक टीम ऋचा अग्रवाल, नेहा यादव, अनामिका आइंड, आयशा खातुन, रेखा सिंह, निकुंज गोयल सहकर्मी शान्ति जायसवाल ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे