मनेंद्रगढ़ साइबर सेल की सराहनीय कार्यवाही जिसके तहत 32 गुमशुदा मोबाइल फोन मिलने से मालिक हुए खुश

मनेंद्रगढ़ साइबर सेल की सराहनीय कार्यवाही जिसके तहत 32 गुमशुदा मोबाइल फोन मिलने से मालिक हुए खुश

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ साइबर सेल की सराहनीय कार्यवाही जिसके तहत 32 गुमशुदा मोबाइल फोन कीमती लगभग 3,75,000/ को सफलतापूर्वक खोज निकाला गया है ये सभी मोबाइल विभिन्न नागरिकों द्वारा अलग-अलग समय पर गुम होने की शिकायतों के आधार पर ट्रेस किए गए पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में, साइबर सेल टीम ने तकनीकी विश्लेषण, ट्रैकिंग और समन्वित प्रयासों के माध्यम से इन मोबाइल फोन को बरामद किया आज पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक औपचारिक कार्यक्रम के तहत इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मनेंद्रगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा हेतु हमेशा तत्पर है गुमशुदा मोबाइल खोजने की यह पहल लोगों में विश्वास और पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करेगी उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या साइबर सेल मे शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके कार्यक्रम में उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक, मनेंद्रगढ़ साइबर सेल प्रभारी व टीम अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिक एवं उनके परिजन मनेंद्रगढ़ साइबर पुलिस आमजन को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और तकनीकी जागरूकता अपनाने की सलाह देती है

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे