यातायात पुलिस चलाएगी “सुरक्षित स्कूल बस अभियान 2.0”

यातायात पुलिस चलाएगी “सुरक्षित स्कूल बस अभियान 2.0”

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा “सुरक्षित स्कूल बस अभियान 2.0” का शुभारंभ किया जा रहा है। यह विशेष अभियान *19 अगस्त से 28 अगस्त* तक संपूर्ण अनूपपुर जिले में संचालित किया जाएगा।

अभियान के दौरान जिले की सभी स्कूल बसों एवं छात्र परिवहन वाहनों की गहन जांच की जाएगी। जांच में मुख्य रूप से फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन दरवाजे, स्पीड गवर्नर, जीपीएस व अन्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना तथा अभिभावकों को निश्चिंत रखना है। यातायात पुलिस ने सभी विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे अपनी बसों की समुचित जांच एवं आवश्यक दस्तावेज़ों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएँ।

“सुरक्षित स्कूल बस अभियान 2.0” के माध्यम से जिला यातायात पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि अनूपपुर जिले के छात्र सुरक्षित माहौल में शिक्षा के लिए यात्रा कर सकें।

यातायात पुलिस अनूपपुर

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे