छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर मनेंद्रगढ़ श्याम बिहारी जायसवाल लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन अब नई जिम्मेदारी पिछड़ा अल्पसंख्यक विभाग सौंपा भारतीय जनता पार्टी ने नेतृत्व का भरोसा बरकरार
छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर मनेंद्रगढ़ श्याम बिहारी जायसवाल लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन अब नई जिम्मेदारी पिछड़ा अल्पसंख्यक विभाग सौंपा भारतीय जनता पार्टी ने नेतृत्व का भरोसा बरकरार वहीं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के 20.08.25 को मंत्रिमंडल विस्तार में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को और मजबूत जिम्मेदारी सौंपी गई है स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा जैसे अहम विभागों के साथ-साथ अब उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन का दायित्व भी दिया गया है। खास बात यह है कि उनके पास से कोई विभाग वापस नहीं लिया गया, बल्कि जिम्मेदारियां बढ़ाकर उनके कद में और इजाफा किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस निर्णय को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश और शुभकामनाएं साझा की जा रही हैं पिछड़े वर्ग से 6 मंत्री, जायसवाल को अहम जिम्मेदारी प्रदेश की कैबिनेट में वर्तमान में पिछड़े वर्ग से 6 मंत्री शामिल हैं – ओपी चौधरी, लक्ष्मी रजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, टंकराम वर्मा और हाल ही में शपथ लेने वाले गजेंद्र यादव इनमें से श्याम बिहारी जायसवाल को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग सौंपा जाना भाजपा नेतृत्व के गहरे भरोसे को दर्शाता है।
राजनीतिक सफर और पृष्ठभूमि
1 अक्टूबर 1976 को तत्कालीन कोरिया वर्तमान मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के रतनपुर (पोस्ट तामाडांड) में जन्मे श्यामबिहारी जायसवाल का पेशा कृषि एवं राइस मिलिंग है। किताबें पढ़ना और समाज सेवा उनकी रुचि रही है।
2009 से 2013 तक खड़गवा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रहे।
2013 में पहली बार मनेंद्रगढ़ से विधायक चुने गए।
2018 का चुनाव हारे, लेकिन सक्रियता के आधार पर पार्टी ने उन्हें किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 2023 में पुनः विधायक निर्वाचित हुए और कैबिनेट मंत्री का दायित्व संभाला समर्थकों में खुशी की लहरपहली बार मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को कैबिनेट मंत्री मिलने और अब विभागों में विस्तार के साथ कद बढ़ने से स्थानीय समर्थकों में भारी उत्साह है। यह भाजपा संगठन की ओर से श्याम बिहारी जायसवाल पर जताया गया विश्वास है, जिसने उन्हें प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत स्थान दिलाया है।











