मनेंद्रगढ़ में बनेगा 220 बिस्तर का आधुनिक अस्पताल कांग्रेस शासनकाल में मनेंद्रगढ़ की हमेशा हुई अनदेखी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सोशल मीडिया में स्थानीय भाजपा नेताओं 220 अस्पताल मनाई खुशी

मनेंद्रगढ़ में बनेगा 220 बिस्तर का आधुनिक अस्पताल कांग्रेस शासनकाल में मनेंद्रगढ़ की हमेशा हुई अनदेखी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सोशल मीडिया में स्थानीय भाजपा नेताओं 220 अस्पताल मनाई खुशी

 

छत्तीसगढ़ राजधानी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर के नए अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है इस परियोजना पर 35 करोड़ 36 लाख 52 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधान से इस राशि को मंजूरी दी गई है आदेश जारी करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया कि अस्पताल भवन निर्माण को प्राथमिकता में रखते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाएगा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “मनेंद्रगढ़ लंबे समय तक स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से उपेक्षित रहा है जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही, तब यहां स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया, लेकिन कांग्रेस शासनकाल में फिर से मनेंद्रगढ़ की अनदेखी हुई भाजपा सरकार की संवेदनशीलता और संकल्प का ही परिणाम है कि अब यहां 220 बिस्तर का बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है हमारी सरकार ने ठाना है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से को उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर काम करके जनता को राहत पहुंचाना है मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर में बनने वाला यह अस्पताल भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीति और जनहित के प्रति समर्पण का प्रमाण है कांग्रेस शासनकाल में जहां स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी हुई, वहीं भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेशभर में अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों का जाल बिछाया जा रहा है भाजपा सरकार के 18 महीने बनाम कांग्रेस सरकार के 5 साल भाजपा सरकार (2023 से अब तक – 18 महीने) नया रायपुर में 700 बिस्तर का एकीकृत अस्पताल स्वीकृत मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर का नया अस्पताल स्वीकृत बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार 100 से अधिक स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन सिकल सेल, कैंसर और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष योजनाएं लागू।

कांग्रेस सरकार

(2018-2023 – पूरे 5 साल):

कोई नया मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं।बड़े अस्पतालों का निर्माण कार्य ठप मनेंद्रगढ़ समेत कई पिछड़े क्षेत्रों की अनदेखी स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार पर ठोस कार्य नदारद भाजपा सरकार ने मात्र 18 महीनों में वह काम कर दिया है जो कांग्रेस अपने पूरे पांच सालों में नहीं कर पाई।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool