भारती कम्युनिस्ट पार्टी का सातवां जिला सम्मेलन हुआ आयोजित

भारती कम्युनिस्ट पार्टी का सातवां जिला सम्मेलन हुआ आयोजित

अनूपपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का सातवां जिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द श्रीवास्तव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के 100 सालों के संघर्षों की इतिहास पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पूर्ण स्वतंत्रता का नारा कम्युनिस्ट पार्टी ने दिया था ।
हम आधी अधूरी आजादी के खिलाफ थे ,और उस समय जो राष्ट्रवादी आंदोलन से चल रहा था वह ब्रिटिश उपनिवेशवाद से कुछ सहूलितों की मांग कर रहे थे जिसे कम्युनिस्ट पार्टी ने इनकार कर दिया और आजादी के आंदोलन में जोर-शोर से हिस्सेदारी की हमारे लाखों लाख लोगो ने आजादी के लिए कुर्बानियां दी और आजादी के बाद भी लगातार सांप्रदायिक और फासिस्ट ताकतों से कम्युनिस्ट पार्टी अपनी लड़ाई लड़ती रही उद्घाटन सत्र को प्रख्यात मजदूर नेता कामरेड अजीत जैन ने मजदूरों के आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवाद को सिद्धांत को जानती है।जिसमें उन्होंने *दुनिया की मजदूर एक हो*का नारा दिया मेहनतकश अवाम की सत्ता ही हमारा उद्देश्य है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की यह समझ है कि हमारी राजनीतिक विचारधारा कहती हैं जब तक इस देश में मेहनत करने वालों का राज नहीं होगा शोषण का तांडव जारी रहेगा ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक सचिव कामरेड हरिद्वार सिंह ने भी मजदूरों के आंदोलन पर विस्तृत प्रकाश डाला ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक कामरेड जनक राठौर ने आधार वक्तव्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 100 सालों के इतिहास को रेखांकित किया उद्घाटन सत्र का संचालन कामरेड विजेंद्र सोनी एडवोकेट ने किया इसके बाद उद्घाटन सत्र के समापन की घोषणा की गई और उसके तत्काल बाद प्रतिनिधि सत्र प्रारंभ हुआ।
सम्मेलन में संयोजक कामरेड जनक राठौर ने राजनीतिक और संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की उपस्थित प्रतिनिधियों में से 15 प्रतिनिधि साथियों ने चर्चा में भाग लिया
तत्पश्चात नए जिला परिषद का निर्वाचन किया गया जिसमें सचिवके रूप में कामरेड जनक राठौर, सहायक सचिव सुरेन्द्र सिंह टेकाम कोषाध्यक्ष डा असीम मुखर्जी चुने गए।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का जिला कार्यालय का उद्घाटन भी राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
जिला पार्टी का कार्यालय होटल मंदाकिनी के बगल में जैतहरी रोड अनूपपुर में स्थित है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे