कुछ दिन पूर्व कोटाडोल शासकीय विद्यालय में छात्र की पिटाई का मामला पूर्व विधायक गुलाब कमरों साथ सर्व आदिवासी समाज पाच सदस्य जांच में पहुची

कुछ दिन पूर्व कोटाडोल शासकीय विद्यालय में छात्र की पिटाई का मामला पूर्व विधायक गुलाब कमरों साथ सर्व आदिवासी समाज पाच सदस्य जांच में पहुंची

 

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ कोटाडोल तहसील क्षेत्र अंतर्गत शासकीय विद्यालय में छात्र की पिटाई का मामला, सर्व आदिवासी समाज की टीम जांच में पहुची मनेंद्रगढ़ जिले के शास. हायर सेकेंडरी स्कूल कोटाडोल में शिक्षक द्वारा छात्र की बर्बरता पूर्वक पिटाई को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा मामले की पड़ताल व तथ्यात्मक जांच के लिए 5 सदस्यीय जांच समिति गठन किया था गुरुवार को जांच समिति की टीम पूर्व विधायक गुलाब कमरों, शरण सिंह, बिजयराज सिंह, भगवान सिंह खैरवार एवं संतोष कमरों ने कोटाडोल स्कूल पहुंच कर पीड़ित छात्र और प्रिंसिपल से चर्चा कर मामले की जांच पड़ताल की समिति के सदस्यों ने कहा कि छात्र के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए नहीं तो हमारे द्वारा आंदोलन किया जाएगा सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट क्या था मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत कोटाडोल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक द्वारा छात्र शुभचरण कुजूर की बर्बरता पूर्वक पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने इस घटना को न केवल शर्मनाक बताया बल्कि इसे अमानवीय कृत्य करार दिया। समाज ने तत्काल प्रभाव से घटना की पड़ताल और तथ्यात्मक जांच के लिए 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था जिसमे गुलाब कमरों,पूर्व विधायक व संरक्षक को समिति में संयोजक शरण सिंह (जिला अध्यक्ष एम.सी.बी. को सह संयोजक,बिजयराज सिंह (जिला अध्यक्ष जिला कोरिया) सदस्य भगवान सिंह खैरवार (उपाध्यक्ष) सदस्य, संतोष कमरों (जिला अध्यक्ष युवा प्रभाग एम.सी.बी.)सदस्य के रुप में जांच दल में शामिल किया था छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रांताध्यक्ष शिशुपाल शोरी ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि –“विद्यालय में घटित यह घटना एक गंभीर तथा मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाली घटना है। दोषियों पर कठोर कार्यवाही होना आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच समिति मौके पर जाकर पूरे मामले की वास्तविकता, छात्र एवं अभिभावकों के बयान तथा स्थानीय परिस्थितियों का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

क्षेत्र में आक्रोश का माहौल

घटना के वायरल वीडियो ने समाज और आम जनता के बीच गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएँ न केवल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं, बल्कि पूरे तंत्र पर सवाल खड़ा करती हैं।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Ai / Market My Stique Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे