नर्मदा नगरी के वार्ड क्रमांक 2 में साफ सफाई का अभाव बच्चों की जान से हो रहा खिलवाड़

नर्मदा नगरी के वार्ड क्रमांक 02 में साफ सफाई का अभाव बच्चों की जान से हो रहा खिलवाड़

 

अनूपपुर अमरकंटक स्थित वार्ड क्रमांक 02 बाराती, आंगन बाड़ी के मुख्य द्वार के ठीक सामने का दृश्य है जहां नव निहालों का भविष्य संवारा जाता है इस खंडहर लावारिस सरकारी कमरे के जंगल से तीन – चार बार भारी भरकम सांप आते जाते देखा गया है जो बच्चों के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है चूंकि इस सरकारी कमरे में एक व्यक्ति बेजा कब्जा करके रह रहा था, वर्षों पहले इस खाली कमरे में ताला लगाकर कहीं अन्यत्र चला गया है, इसमें उसका कोई सामान नहीं है लेकिन ताला लगाकर कब्जा यथावत है। पिछले लगभग एक वर्ष से वह व्यक्ति इस घर में या यहां आते जाते नहीं दिखा है जिससे यहां सांप, बिच्छू तथा अन्य जहरीले कीड़े, मकोड़े आदि जानवरों का डेरा रहता है जो किसी भी समय आते जाते राहगीरों या आंगन बाड़ी के बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते है चूंकि इस कमरे के बगल से ही लगभग 10 फिट लंबाई- चौड़ाई का कीचड़युक्त गड्ढा बन चुका है जिसमें गंदा पानी, कीचड़, गोबर, घास- फूस आदि के सड़ने से बीमारी का खतरा बना हुआ है नगर परिषद अमरकंटक के जिम्मेदार अधिकारियों / कर्मचारियों से आशा की जाती है कि खंडहर बन चुके इस सरकारी मकान को बेजा कब्जे से मुक्त कराया जाए

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे