सामूहिक कन्या विवाह योजना में 21 लाख की वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत,पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

सामूहिक कन्या विवाह योजना में 21 लाख की वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत,पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

 

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ भरतपुर–सोनहत क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने सामूहिक कन्या विवाह योजना में भारी वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव, सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कलेक्टर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) को शिकायत पत्र प्रेषित किया है पूर्व विधायक ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि वर्ष 2024-25 में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में लगभग 21 लाख रुपये की राशि का नियम विरुद्ध व्यय किया गया इस दौरान तत्कालीन जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शुभम बंसल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बंसल ने चयन समिति की स्वीकृति के बिना सामग्री खरीदी और सीधे भुगतान किया मुख्य आरोप एक ही स्थान पर आयोजित विवाह कार्यक्रम में टेंट और कैटरिंग के नाम पर अलग-अलग परियोजनाओं से लाखों रुपये का भुगतान कैटरिंग और टेंट सप्लायर को बिना जीएसटी नंबर और संदिग्ध बिलों के आधार पर भुगतान एक ही फर्म को तीन अलग-अलग परियोजनाओं के नाम पर चेक जारी कर भुगतान कैटरिंग बिल में 500–600 उपस्थित लोगों के बजाय लगभग 2000 लोगों का खर्च दर्शाया गया स्थानीय स्तर पर सामग्री उपलब्ध होने के बावजूद सूरजपुर और सरगुजा जिले से फर्मों को काम सौंपा गया।

संदिग्ध भुगतान विवरण

शुभ्रा केटर्स को लगभग 5.5 लाख रुपये का भुगतान वेलकम टेंट हाउस नागपुर को 4.41 लाख रुपये का भुगतान जेडीबिज सर्विस प्रा. लि. को श्रृंगार सामग्री हेतु 7.17 लाख रुपये का भुगतान कई अन्य फर्मों को भी बिना कोटेशन व चयन समिति की स्वीकृति के लाखों रुपये की राशि दी गई शिकायत पत्र में उल्लेख है कि यह समूचा कार्यक्रम जिला अधिकारी के मौखिक आदेश पर हुआ, लेकिन नियमानुसार चयन समिति से न तो स्वीकृति ली गई और न ही सामग्री का सत्यापन कराया गया पूर्व विधायक के अनुसार तत्कालीन जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने पद का दुरुपयोग कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया है मांग गुलाब कमरों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai