शुक्रवार स्टेशन रोड चाकूबाजी हत्याकांड घटना को लेकर किया प्रेसवार्ता नौ आरोपी सलाखों पीछे जनता ने मनेंद्रगढ़ पुलिस धन्यवाद
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ शहर की शांत फिज़ाओं को 05 सितम्बर की रात स्टेशन रोड पर हुई चाकूबाजी ने खून से लाल कर दिया। मामूली विवाद में धारदार चाकू चला और युवक करण राठौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की तेज़ कार्रवाई ने हालात बदल दिए
एसपी की सख्ती – बनीं तीन टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह खुद मौके पर पहुंचे। आरोपियों को हर हाल में पकड़ने का आदेश दिया गया। तत्काल तीन विशेष टीमें बनाई गईं लगातार दबिश, तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने 10 में से 9 आरोपियों को धर दबोचा। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। जबकि एक आरोपी अक्कू उर्फ अकरम अब भी फरार है ये हैं गिरफ्तार आरोपी
1. ऋतिक मिश्रा पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा (25), निवासी वार्ड 7 स्टेशन रोड, मनेंद्रगढ़
2. रौनील मिश्रा उर्फ कुक्कू पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा (25), निवासी वार्ड 7 स्टेशन रोड, मनेंद्रगढ़
3. भावेश पाटील पिता धनंजय पांडुरंग पाटील (26), निवासी जलगांव जिला जलगांव, महाराष्ट्र
4. रशीद खान पिता स्व. हमायु खान (27), निवासी वार्ड 9 पेंड्रा दफाई, मनेंद्रगढ़
5. अमन केवट उर्फ बुटई पिता राकेश केवट (26), निवासी वार्ड 11 बस स्टैंड, मनेंद्रगढ़
6. सचिन जैन पिता स्व. जय कुमार जैन (42), निवासी वार्ड 9 पेंड्रा दफाई, मनेंद्रगढ़
7. प्रभात सौंधिया पिता गंगा प्रसाद सौंधिया (25), निवासी वार्ड 7 स्टेशन रोड, मनेंद्रगढ़
घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
आरोपियों का पैदल मार्च – अपराधियों की झुकी गर्दन
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर में पैदल मार्च निकाला। सड़क पर सिर झुकाए चलते आरोपी और कानों में गूंजता नारा – “अपराध करना पाप है।” शहरवासियों ने इसे देख राहत की सांस ली और पुलिस की सख्ती की सराहना की।
एसपी की चेतावनी – “किसी को नहीं बख्शा जाएगा”
एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा, “हत्या जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी अपराधी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि अपराधियों पर समय रहते कड़ा शिकंजा कसा जा सके।
सफलता के पीछे मेहनती टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपेश सैनी, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, सउनि राकेश शर्मा, किशन चौहान, प्र.आर. संतोष सिंह, रवि शर्मा, नीरज पढ़ियार, सुनील रजक समेत कई जवानों की बड़ी भूमिका रही। वहीं साइबर सेल से प्र.आर. पुष्कल सिन्हा, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र यादव और राकेश तिवारी ने अहम योगदान दिया।











