पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की गई 2 मोटर साइकिलें बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार 1हुआ फरार

रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की गई 2 मोटर साइकिलें बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार हुआ

अनुपपुर : रामनगर | पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। अपराध क्रमांक 242/25 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी हुई हीरो ग्लैमर मोटर साइकिल (वाहन क्रमांक सीजी 10 ईबी 0701) तथा अन्य मामले में बरतराई से चोरी की गई मोटर साइकिल (वाहन क्रमांक MP18 G 0133) को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपीगण के नाम 

1. अंशु उर्फ प्रिंस महरा 2. अन्नू उर्फ अनुज महरा

3. चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू चौधरी 4. राहुल केवट “फरार”

सभी निवासी ग्राम ऊरा

पुलिस ने आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने जुर्म कबूल किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटर साइकिलें ग्राम ऊरा स्थित खंडहरनुमा झाला से जप्त की गईं।

कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, प्र.आर. सनत द्विवेदी, प्र.आर. अमित पटेल, प्र.आर. राहुल प्रजापति, आर. अनुराग सिंह, आर. अनुराग भार्गव तथा आर. चक्रधर तिवारी, आर पंकज मिश्रा साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Ai / Market My Stique Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे