मनेंन्द्रगढ़ के आमाखेरवा मुक्तिधाम की लचर व्यवस्था उजागर बारिश में बुझ गई चिता, परिजनों ने जताई नाराजगी
छत्तीसगढ़ मनेंन्द्रगढ नगर के आमाखेरवा स्थित मुक्तिधाम में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए चबूतरों पर शेड न होने के कारण दुखी परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बुधवार को मौहारपारा से आए परिजन अपने मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई तेज बरसात के कारण चिता पूरी तरह जल भी नहीं पाई परिजन और अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे अन्य लोग भीगते हुए रस्में निभाने को मजबूर हो गए लोगों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा केवल उन्हीं निर्माण कार्यों पर ध्यान दिया जाता है जिनमें कमीशन की गुंजाइश अधिक होती है वहीं, श्मशान जैसे संवेदनशील स्थलों की मूलभूत जरूरतों की अनदेखी कर दी जाती है इस घटना से परिजनों सहित उपस्थित लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई। लोगों ने मांग की है कि मुक्तिधाम में जल्द से जल्द शेड और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि भविष्य में किसी को इस तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े











