आमाडाड भालूमाड़ा सड़क हादसा गड्ढों ने ली युवक की जान सूरज धनवाल मनेंद्रगढ़ मौत

आमाडाड भालूमाड़ा सड़क हादसा गड्ढों ने ली युवक की जान सूरज धनवाल मनेंद्रगढ़ मौत

 

मध्यप्रदेश अनूपपुर जिले आमाडाड भालूमाड़ा मार्ग पर हादसा, सूरज धनवाल उम्र 19 वर्ष निवासी मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ की मौत, एक गंभीर रूप से घायल  ग्रामीणों में आक्रोश कोतमा- आमाडाड़ से भालूमाड़ा मार्ग पर शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण दो बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गए हादसे में एक युवक सूरज धनवाल उम्र 19 वर्ष निवासी मनेंद्रगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आमाडाड़–भालूमाड़ा रोड पर पहुंचे गहरे गड्ढे में फंसी, संतुलन बिगड़ने से बाइक बुरी तरह पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क की स्थिति बेहद जर्जर है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बनते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत न होने से आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं घटना के बाद घायल युवक को तत्काल क्षेत्रीय चिकित्सालय, कोतमा कालरी (एसईसीएल) ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है गड्ढों से भरी सड़क पर मौत का सफर आमाडाड़–भालूमाड़ा मार्ग पर आए गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस लापरवाही के चलते एक बार फिर सड़क ने एक निर्दोष युवक की जान ले ली  लोगों का गुस्सा कब सुधरेगी सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने इसे प्रशासन की घोर लापरवाही करार दिया और चेतावनी दी कि अब धैर्य की सीमा टूट चुकी है जर्जर सड़कों की मरम्मत और सुरक्षित यातायात की व्यवस्था की मांग को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी घटना सोसल मीडिया वायरल हो रही है

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool