कोतवाली थाना अंतर्गत ओम साई होटल में पुलिस का छापा
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित ओम साई होटल में शनिवार को पुलिस ने अचानक छापा मार कार्यवाही की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होटल में नाबालिग लड़के-लड़कियों को कमरे किराए पर दिए जा रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की।
छापामार कार्रवाई के दौरान महिला पुलिस ने मौके पर उपस्थित नाबालिग लड़की एवं लड़के से पूछताछ की। होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि इस होटल में कितने समय से ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।











