36RC राइडिंग क्लब के 70 बाइक राइडर्स पर्यटन को बढ़ावा देने पहुँचे बस्तर के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य:3 टीवी6RC राइडिंग क्लब*सड़क सुरक्षा के लिये जागरूक भी कर रहे है 36RC राइडिंग क्लब
छत्तीसगढ़ कोंडागांव रायपुर की थर्टी सिक्स आरसी छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब के 70 सदस्य बस्तर पर्यटन को बढ़ावा देने व रोड सेफ्टी जागरूकता के लिये रायपुर से बस्तर तक बाइक भ्रमण पर निकले है. इनके यात्रा का नाम “देखो दंतेवाड़ा” है और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने “देखो दंतेवाड़ा” कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसका उद्देश्य वहाँ के झरनों और पर्यटन स्थल को बढ़ावा देना है। “देखो दंतेवाड़ा” कार्यक्रम में 36 आरसी राइडिंग क्लब के 70 बाइक राइडर्स शामिल होने जा रहे है और यह यात्रा तीन दिन की होगी 36RC छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब के सदस्य सचेश कन्नौजे और गीतेश ताम्रकार ने बताया हमारा ग्रुप “देखो दंतेवाड़ा” ट्रूप पर जा रहा है हमारा मोटोव है बस्तर के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना और सड़क सुरक्षा के लिये जागरूकता फैलाना, उन्होंने बताया जिला प्रशासन ने “देखो दंतेवाड़ा” कार्यक्रम में हमारी टीम को बुलाया है, “देखो दंतेवाड़ा” ट्रूप में हमे वहाँ के अलग अलग झरनों और पर्यटन स्थलों को दिखाया जाएगा, जिसे हम प्रमोट करेंगे, हमारी यात्रा के दौरान और यात्रा के बाद भी हम पुरे देश में भ्रमण करते है तो हम दंतेवाड़ा टूरिस्ट विभाग को भी प्रमोट करेंगे. हमारी टीम में 70 राइडर्स और 10 मेंबर्स स्पोर्ट के लिये है












