बीती रात सीधी सिंगरौली सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई चार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रद्द किए अपने कार्यक्रम
सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरूवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रीवा रेफर किया गया था। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि, घायलों में से एक व्यक्ति कीइलाज के दौरान मौत हो गई है। ऐसे में इस सड़क हादसे में मारने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।
कैसे हुआ हादसा
आपको बता दें, सीधी जिले के बहरी तहसील में 19 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा होने वाला था। जहां एक दिन पूर्व भी कार्यक्रम स्थल बाईपास में भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दे कि, कार्यक्रम स्थल पर टेंट से लदा ट्रक खडा था और तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ट्रक में पीछे से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोगों को घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रीवा रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।











