झाड़ियों में छिप कर बैठा बाघ ने किसान पर किया हमला किसान हुआ घायल आसपास के गांव के लोग दहशत में रहने को मजबूर

झाड़ियों में छिप कर बैठा बाघ ने किसान पर किया हमला किसान हुआ घायल आसपास के गांव के लोग दहशत में रहने को मजबूर

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर क्षेत्र के बांसा गांव में बाघ के हमले में एक किसान घायल हो गया है। यह घटना मंगलवार सुबह छह बजे के आस पास की बताई जा रही है। यह घटना बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र मानपुर बफर अंतर्गत दमना बीट के बांसा की है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार खेत जा रहे किसान दिनेश सिंह पिता भैया लाल सिंह उम्र 50 वर्ष पर बाघ ने हमला किया है। यह घटना पी एफ 352 से लगे राजस्व क्षेत्र के बांधवाहार में हुई है।

झड़ियों में छिपा हुआ था बाघ

बताया गया है कि किसान दिनेश सिंह सुबह खेत जाने के लिए निकला था। वह रास्ते पर जा रहा था इसी दौरान रास्ते के किनारे झाड़ियां में छिप कर बैठे बाघ ने उसे पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक हुआ कि किसान दिनेश सिंह कुछ समझ ही नहीं पाया। हालांकि बाघ भी ज्यादा समय तक वहां नहीं रुक। दिनेश सिंह पर हमला करते ही बाघ वहां से भाग निकला। दरअसल दिनेश सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया था, जिससे आसपास के अन्य लोग भी उस तरफ आने लगे। लोगों का शोर सुनकर बाघ वहां से भाग गया।

आस्पताल में कराया भर्ती

घटना की जानकारी लगते ही मानपुर परिक्षेत्र अधिकारी और वन विभाग की टीम मोके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में दाखिल करा दिया। घायल किशन दिनेश सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

डॉक्टर का कहना है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। हालांकि उनके शरीर के कई हिस्से में चोट लगी है। पर यह सभी चोट कुछ समय में ठीक हो जाएंगी।

दूसरी तरफ वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से उसे स्थान पर सतर्कता बरतने के लिए कहा है जहां बाघ दिखाई दे रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने के लिए कहा है।

वहीं दूसरी तरफ गांव के आसपास बाघ के सक्रिय होने के कारण ग्रामीणों में दहशत है और उन्होंने वन विभाग से इस खतरे को दूर करने के लिए कहा है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Ai / Market My Stique Ai