कोतवाली थाना पुलिस द्वारा धारदार चाकू सहित निगरानी बदमाश आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस द्वारा धारदार चाकू सहित निगरानी बदमाश आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार

 

अनुपपुर : पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम व एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रविवार की देर रात थाना कोतवाली के सूचीबद्ध निगरानी बदमाश रवि श्रीवास्तव को कब्रिस्तान रोड के पास, पटौराटोला में लोहे की धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा जाकर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।

टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका एवं आरक्षक सत्यवीर तोमर के द्वारा रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर कब्रिस्तान रोड के पास पटौराटोला में रवि श्रीवास्तव पिता ओमप्रकाश श्रीवास्तव उम्र करीब 32 साल निवासी चंदासटोला अनूपपुर को लोहे के धारदार चाकू लेकर घूमते एवं आते जाते लोगों को धमकाते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 464/25 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रवि श्रीवास्तव थाना कोतवाली अनूपपुर का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है। जिसके विरूद्ध अब तक लड़ाई झगड़ा, मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी, सम्पत्ति को छति पहुंचाने, अवैध शराब, आर्म्स एक्ट, बलात्कार, चोरी, नकबजनी के अब तक करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण थाना कोतवाली अनूपपुर में दर्ज है एवं पूर्व में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर महोदय अनूपपुर द्वारा रवि श्रीवास्तव का एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर भी किया गया था, जिसकी अवधि पूर्ण हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा उक्त अपराधी की आदत में सुधार न होने से पुनः जिला बदर करने का आदेश दिया गया है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे