समाजसेवी एवं शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले रामायण मिश्रा को यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट से हुए सम्मानित

समाजसेवी एवं शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले रामायण मिश्रा को यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट से हुए सम्मानित

 

नई दिल्ली करनाल, 25 सितंबर 2025 रीवा ज़िले के समाजसेवी एवं शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले रामायण मिश्रा को यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के करनाल में 21 से 24 सितंबर 2025 तक आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।रक्तदान, सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक ज़िले से एक पुरुष और एक महिला का चयन किया गया था इन्हीं में से रीवा ज़िले का प्रतिनिधित्व रामायण मिश्रा ने किया और यह उपलब्धि हासिल की। यह आयोजन निफा संस्था द्वारा संपन्न कराया गया इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉरीशस के माननीय राष्ट्रपति ने की। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर सिंह कल्याण, इंग्लैंड वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रेसिडेंट हेनरी, जापान से आए विशिष्ट अतिथि तथा निफा संस्था के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह जी पन्नू सहित कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय हस्तियां मौजूद रहीं। सभी गणमान्यों की उपस्थिति में देशभर के समाजसेवियों को यह सम्मान प्रदान किया गया समारोह के अंत में करनाल में भारत एकता रैली का आयोजन भी हुआ, जिसमें पूरे देश से आए समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर रामायण मिश्रा ने रीवा ज़िले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा किया और जिले को गौरवान्वित किया।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai