एमसीबी जिले थाना कोटाडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 नग भैंस और भैंसे बरामद
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ जिले तहसील कोटाडोल पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने 11 नग भैंस और भैंसों को बूचड़खाने ले जाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी की पहचान दशरथ यादव के रूप में हुई है, जो कोटाडोल का रहने वाला है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी भैंसों को बूचड़खाने ले जा रहा है इसके बाद पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया पुलिस ने भैंसों को नजदीकी गांव में ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है जेडी कुशवाहा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अपराध वर्ष 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जप्त की गई भैंसों की अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है जेडी कुशवाहा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस लगातार पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है और लोग अब पशु तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट हो गया है कि पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाने के मूड में है











