मनेंद्रगढ़ जिले में श्रीराम मंदिर प्रांगण में मारवाड़ी युवा मंच और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति का तीन दिवसीय मेगा शिविर

मनेंद्रगढ़ जिले में श्रीराम मंदिर प्रांगण में मारवाड़ी युवा मंच और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति का तीन दिवसीय मेगा शिविर

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ श्रीराम मंदिर प्रांगण में आज से एक ऐसा निःशुल्क शिविर शुरू हो गया है, जो कई लोगों के जीवन की दिशा और दशा बदलने वाला है छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जो ‘जयपुर फुट’ के लिए विश्व प्रसिद्ध है) के सहयोग से तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का भव्य आयोजन किया है। यह शिविर विकलांग व्यक्तियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिविर के पहले ही दिन, जयपुर से आई विशेषज्ञ टीम ने लगभग 50 जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाथ या पैर से विकलांग व्यक्तियों को यहाँ उनके माप के अनुरूप उत्तम क्वालिटी का कृत्रिम अंग प्रदान किया जा रहा है। यह पहल केवल एक कृत्रिम अंग देना नहीं है, बल्कि उन्हें एक आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है युवा मंच के कंधे पर जिम्मेदारी दिनांक 18, 19 और 20 नवंबर 2025 तक चलने वाले इस शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जांच और प्रत्यारोपण का कार्य चलेगा। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच, शाखा मनेंद्रगढ़ के सदस्य पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। शिविर को सफल बनाने में मंच के मनीष गोयल, निखिल अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, रोहित गोयल, रोहन फरमानिया, प्रतीक गोयल, कृष गोयल, दीपक गोयल, राहुल अग्रवाल, राम अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, यश मंगलम अग्रवाल, साकेत मित्तल और संतोष सिंघल सहित अन्य सदस्यों की टीम पूरे मनोयोग से सेवा दे रही है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे