छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर में बीपीएल और बुजुर्ग मरीजो का सीटी स्कीन एमाआरआई निशुल्क व एपीएल धारकों एक और दो हजार
छत्तीसगढ़ रायपुर स्थित पंडित नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डीकेएस अस्पताल की स्वशासी समिति की सामान्य सभा की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं संवेदनशील बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए वहीं मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक उपकरण, रिएजेंट, कंज्यूमेबल व मानव संसाधन की पूर्ति हेतु स्वशासी मद से क्रय की अनुमति प्रदान की गई बीपीएल तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए एमआरआई और सीटी स्कैन निशुल्क, जबकि एपीएल मरीजों के लिए एमआरआई 2000 रुपये और सीटी स्कैन 1000 रुपये निर्धारित किए गए मेडिकल कॉलेज के 200 छात्रों के नए छात्रावास भवन को समिति की स्वीकृति मिली तथा डीकेएस छात्रावास शुल्क को 5000 से घटाकर 2500 रुपये किया गया विभागीय कार्यों को गति देने हेतु इंप्रेशन मनी 10,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने का निर्णय भी जनहित में महत्वपूर्ण है बैठक मे सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक सुनील सोनी जी, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी सहित अनेक अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे











