स्कूल कॉलेज दिव्यांग छात्रों के लिए आवागमन की सुविधा शुरू की गई है ‘आम नागरिक मंच सेवा समिति शुरुआत
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में स्थित नेत्रहीन विद्यालय में रह रहे दिव्यांग छात्रों के लिए आवागमन की सुविधा शुरू की गई है ‘आम नागरिक मंच सेवा समिति’ ने नगर के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से दिव्यांग विद्यालय के छात्रों के लिए ऑटो की व्यवस्था की है। यह ऑटो छात्रों को विवेकानंद महाविद्यालय और बॉयज हाईस्कूल तक आने-जाने में मदद करेगा आमाखेरवा स्थित यह दिव्यांग विद्यालय वर्ष 1997 से संचालित है, लेकिन पिछले 28 वर्षों से छात्रों के लिए आवागमन की कोई सुविधा नहीं थी। विद्यालय के प्राचार्य संतोष चढोकर ने बताया कि छात्रों को हाईस्कूल और महाविद्यालय तक आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। उन्हें नेशनल हाईवे पर छड़ी के सहारे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलना पड़ता था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। बरसात के मौसम में कई बार छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते थे। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए शासन-प्रशासन से कई बार वाहन की मांग की गई थी, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई थी आम नागरिक मंच’ के सदस्य अजय जायसवाल ने बताया कि छात्रों की परेशानियों को देखते हुए नगर के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक शहर के लोगों का सहयोग मिलता रहेगा, यह सेवा जारी रहेगी। कार्यक्रम में सबसे पहले छात्रों को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया गया . इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष व मौजूद लोगों ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया समिति ने नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और दानदाताओं के सहयोग से यह सेवा शुरू की। ध्यातव्य है कि नगर के सक्रिय पत्रकार शराफत अली जो निरंतर पत्रकारिता के साथ साथ समाज कार्य में लगे रहते हैं उन्होंने इस टैक्सी सेवा के लिए निरंतर सबसे संपर्क किया और इस सेवा में सहभागी बनने हेतु आमंत्रित किया।इसी दौरान तहसीलदार बनने का सपना लिए दिव्यांग छात्र वेदप्रकाश को डॉ रश्मि सोनकर ने एसडीएम श्री सिदार से मिलवाकर उसका उत्साह वर्धन किया, श्री सिदार ने उसे मेहनत से पढ़कर अपना सपना पूरा करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन, सतीश उपाध्याय,पार्षद अजय जायसवाल, डॉ रश्मि सोनकर, कंचन भौमिक, प्रीति घोषाल,आम नागरिक मंच के प्रणेता अरुण श्रीवास्तव,संजय सिंह, जसपाल सिंह, लखनलाल श्रीवास्तव,स्वप्निल सिन्हा,एसडीएम लिंगराज सिदार सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे











