शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु चयन

शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु चयन

 

छत्तीसगढ़ कोंडागांव शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोण्डागांव की एम.कॉम की छात्रा हर्षिता टावरी एवं बी.कॉम के छात्र धनंजय यादव का चयन छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन पुरुष एवं महिला प्रशिक्षण शिविर तथा प्रतियोगिता हेतु किया गया है दोनों विद्यार्थी उत्तर बस्तर सेक्टर की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे इनका चयन शासकीय आदर्श आवासीय महिला महाविद्यालय, कोण्डागांव में आयोजित सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 29 नवम्बर 2025 तक शासकीय आदर्श आवासीय महिला महाविद्यालय, कोण्डागांव के ऑडिटोरियम में किया जाएगा, जिसमें कुल 11 सेक्टरों की टीमें भाग लेंगी प्रतियोगिता पूर्व खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 से 27 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी एच.आर. यदु ने बताया कि प्राचार्या डॉ. सरला आत्राम के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से महाविद्यालय में जुलाई माह से ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है‌ इसी सतत परिश्रम का परिणाम है कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं हर्षिता टावरी और धनंजय यादव के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं सभी ने आशा व्यक्त की कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Ai / Market My Stique Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे